फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट लिख टाटा स्टील के रिटायर्ड अधिकारी ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटा-1 सेक्टर स्थित टाटा स्टील सोसायटी की चार मंजिल इमारत से कूदकर बृहस्पतिवार सुबह टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी ने जान दे दी। सुबह करीब 11.30 वह बालकनी से कूद गए। 
विज्ञापन

उन्हें कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कासना थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ईद के दिन घटना होने पर घर में मातम का माहौल छा गया।  शहर के बीटा-1 सेक्टर में टाटा स्टील सोसायटी में इकबाल महमूद (75) चौथी मंजिल स्थित फ्लैट में परिवार सहित रहते थे। उनके दो बेटे हैं। वह टाटा स्टील में अधिकारी पद से रिटायर्ड हुए थे। 

जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह उनके गिरने की सूचना मिली। सोसायटी के गार्ड ने जानकारी दी कि बालकनी से इकबाल महमूद कूद गए।  उनके घर से सुइसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने वृद्धावस्था में बीमारी के कारण जान देना लिखा है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि वृद्ध के दोनों कानो से खून निकल रहा था। वहीं, घटनास्थल पर खून काफी फैला था। प्राथमिक जांच में ऊपर से कोई बड़ी चोट नहीं प्रतीत हो रही, जिससे मामला संदेह पूर्ण लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कई चीजें साफ हो सकेंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें