फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा के पूर्व फाइनेंस MD ने लगाई फांसी, डिप्रेशन में उठाया कदम

Thu, 06 Jul 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में टाटा कंपनी के पूर्व फाइनेंस मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप सुधाकर पेंडसे ने अपने ऑफिस में फांसी लगाकर खुद को खत्म कर दिया। मुंबई से सटे दादर में बिल्डिंग रॉयल ग्रेस की पहली मंजिल में उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने किसी को भी अपने इस कदम के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट में पेंडसे ने साफ लिखा है कि सुसाइड के पीछे उनके खिलाफ चल रहे कानूनी कार्रवाई हैं। दरअसल, उन्हें 16 साल पहले पेंडसे पर गबन के आरोप लगे थे और इसके बाद टाटा ने उन्हें हटा दिया था। तब से ही उन्हें सेबी की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा था। जिस बिल्डिंग में उनकी लाश मिली है उसकी पहली मंजिल उनका ऑफिस है, जबकि दूसरी मंजिल पर वे परिवार के साथ रहते थे।

सूत्रों के मुताबिक उनकी पत्नी ने बताया कि घटना के दिन वो दूसरी मंजिल पर थीं। इस बीच वेंडसे को खाना खाने के लिए लगातार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद जब वे मौके पर पहुंचीं तो उन्होंने वेंडसे के शव को पंखे से लटका हुआ पाया। 
विज्ञापन


वेंडसे की पत्नी ने पड़ोसियों की मदद ली और इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि सेबी की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी और इसी वजह से वे परेशान रहा करते थे। वेंडसे का बेटा अमेरिका में रहता है, जिसे मौत की खबर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें