फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पुलिस ने खंगाले संदिग्ध

Sat, 13 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
चेकिंग करते कला चौकी प्रभारी रवींद्रनाथ सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर शहर में पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस को सर्तक कर दिया गया है। शनिवार को बड़े पैमाने पर आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों के वाहनों को रोक कर चेकिंग के साथ ही पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देश पर जिले भर में पुलिस को स्वतंत्रता दिवस पर्व पर सचेत किया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाए। वाहनों की डिग्गी चेक करें। संदिग्ध लोगों से गहनता से पूछताछ करे। इन्हीं आदेशों के अनुपालन में शनिवार को पूरे जिले में थाना कोतवाली पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कन्नौज शहर में भी जगह-जगह पुलिस ने पीएसी जवानों के साथ वाहन चेक किए। सुबह 10 बजे के बाद से शुरू हुआ वाहन चेकिंग अभियान दोपहर बाद तक चलता रहा।

कारों की चेकिंग से लेकर बाइकों की डिग्गी खंगाली गई। लेकिन पुलिस के कोई संदिग्ध हांथ नहीं लग सका। उधर अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य का कहना है कि सावन मास और स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। विशेष नजर संदिग्ध व्यक्तियों पर रहेगी। कन्नौज के अलावा गुरसहायगंज, छिबरामऊ, तालग्राम, सौरिख सहित कुछ अन्य कस्बों में पीएसी जवानों को लगाया गया है। यह जवान पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था देखेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें