शहर से करीब दो किलोमीटर दूर मियांबाग स्थित रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह के समय तब हुआ, जब युवक पूजा करने के लिए जा रहा था। हादसा श्री शक्ति एक्सप्रेस से होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे की खबर मियांबाग के निकट रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर रही रेलवे पुलिस पार्टी को सुबह पांच बजे हुई। हालांकि यह हादसा किस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ, यह अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान की। मृतक 22 वर्षीय उत्तम चंद पंजर का रहने वाला है।
मृतक के जेब से मिले पहचान पत्र से पता चला कि वह पेशे से ड्राइवर था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उत्तम सुबह जल्दी उठकर मंदिर में पूजा के लिए जाता था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।