फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने संदिग्ध हालत में आत्मदाह किया

Thu, 28 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मजालता तहसील के पथवार गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने आपको आग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि उसे तुरंत पीएचसी बनाड़ा पहुंचाया गया। वहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। ज्यादा झुलस जाने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मजालता तहसील के गांव पथवार की महिला चंचला देवी (45) पत्नी रतन चंद ने अपने घर में ही खुद को आग के हवाले कर दिया। हादसे के समय महिला घर में अकेली थी। आग लगने पर महिला की चीखें सुनकर मोहल्ले के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। साथ ही लोगों ने आग बुझाकर महिला को पीएचसी बनाड़ा पहुंचाया।

पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इसके कारण उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। जम्मू ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें