फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी ट्रैवल्स की बस में लूटपाट, पांच धरे गए

Sat, 10 Sep 2016 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बस में लूटपाट करने वाले इसी बोलेरो गाड़ी में बैठकर आए थे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर से देहरादून जाने वाली शताब्दी ट्रैवल्स की बस को बोलेरो और बाइकसवारों ने रोककर लूटपाट की। ड्राइवर और कंडक्टर को बंधक बनाकर जमकर मारापीटा गया। ड्राइवर की तहरीर पर बिल्हौर कोतवाली पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के भाई समेत पांच को हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन

बिल्हौर निवासी सुरेंद्र अग्निहोत्री शताब्दी ट्रैवल्स एजेंसी,कानपुर की देहरादून जाने वाली बस के ड्राइवर हैं। शुक्रवार देर रात वह बस लेकर देहरादून जाने के लिए निकले थे। बिल्हौर कोतवाली से कुछ दूरी पर बोलेरो और बाइक पर सवार होकर अपने साथियों के साथ आए सौरभ अवस्थी ने उनकी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से बस का नियंत्रण बिगड़ गया। सुरेंद्र ने तुरंत बस को रोक दिया, बस रुकते ही सौरभ अपने साथियों के साथ बस में घुस गया और लूटपाट के साथ ड्राइवर-कंडक्टर को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। सुरेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरेंद्र ने बताया कि मारपीट और लूटपाट करने वाला सौरभ अवस्थी ककवन जिला पंचायत सदस्य अखिलेश अवस्थी का सगा भाई है।
थानाध्यक्ष कोतवाली बिल्हौर अमर पाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, यह बात सामने आ रही है कि सौरभ और सुरेंद्र के बीच पहले से ही किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। जांच बाद आगे की कार्रवाई होगी। मौके से फरार हुए बाइक सवारों को गाड़ी नंबरों के आधार पर पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें