फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा चयन को लेकर बुलाई गई बैठक में बवाल

Wed, 16 Nov 2016 11:08 PM IST
उन्न्ााव
विज्ञापन
एसटीएच बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारा थानाक्षेत्र की ग्राम सभा सथनी में कोटेदार के चयन को लेकर हो रही खुली बैठक में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई।  प्रधान ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


ग्राम सभा सथनी में सस्ते गल्ले की नई दुकान के लिए खुली बैठक नोडल अधिकारी एडीओ बचत सुरेश फ क्कड़ की मौजूदगी में बुधवार सुबह शुरू हुई। आशीष कुमार व अरविंद कुमार ने दुकान के लिए आवेदन किया। बताया जाता है कि आशीष कुमार पूर्व प्रधान कमल किशोर उर्फ  कट्टर के प्रत्याशी थे। अरविंद कुमार वर्तमान प्रधान अयोध्या के प्रत्याशी थे। यह दुकान पूर्व में अयोध्या के नाम थी। उनके प्रधान बन जाने से इस समय सथनी की दुकान साढ़ेमऊ में संबद्ध चल रही है।

बुधवार को खुली बैठक में कोटेदार चयन के दौरान अरविंद कुमार का पलड़ा भारी होने पर दूसरे गुट ने विरोध कर दिया। इसके बाद दोनों गुटों में विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद दरोगा और सिपाही ने मामला शांत कराया। ग्राम प्रधान अयोध्या ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष मुकेश बाबू ने बताया कि विवाद की जानकारी हुई है। वह वीआईपी ड्यूटी में हैं। अभी पूरी जानकारी नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें