फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन को तेज रफ्तार मेटाडोर ने कुचला, लड़की की मौत

Tue, 17 May 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
तालाब तिल्लो में एक तेज रफ्तार मेटाडोर ने 12वीं कक्षा की छात्रा जाह्नवी को कुचल दिया और उसका भाई रिशु गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्रा अपने भाई के साथ छुट्टी होने के बाद स्कूटी पर सवार होकर ज्यों ही स्कूल की गली से निकल कर मेन रोड पर पहुंची, तभी ज्यूल चौक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में छात्रा के बुरी तरह कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने मेटाडोर को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के समय तालाब तिल्ला स्थित जेके मांटेसरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को छुट्टी हुई। छुट्टी होते ही तालाब तिल्लो निवासी जाह्नवी गुप्ता और उसका भाई रिशु गुप्ता अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौटने लगे। स्कूल की गली से निकलकर जैसे ही दोनों भाई-बहन मुख्य सड़क पर पहुंचे, तो ज्यूल चौक से तालाब तिल्लो जा रही मेटाडोर नेे स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को गंभीर हालत में भर्ती

- फोटो : Amar Ujala
इससे भाई-बहन दोनों दूर जा गिरे और स्कूटी कुछ दूरी तक घसीटती हुई चली गई। हालांकि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के तुरंत बाद दोनों भाई-बहन को जीएमसी ले जाया गया, जहां छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि भाई को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया गया।

इनके पिता नरेश गुप्ता भी सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे। उनके कई करीबी भी अस्पताल पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे थे। नरेश गुप्ता किराने की दुकान करते हैं। हादसा होते ही स्थानीय लोग भी जमा हो गए और गाड़ियों को रोक दिया। कुछ समय तक किसी भी मेटाडोर को नहीं जाने दिया गया।

लोगों के अनुसार आए दिन मेटाडोर चालकोें की लापरवाही के कारण हादसे होते रहते हैं। इन हादसों के कारण कई को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। सड़क भी संकरी है और मेटाडोर चालक अकसर तेज गति से गाड़ियां चलाते हैं। लोगों को सड़क पर चलना ही दूभर हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें