ज्वेलर्स जीतेश हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए बदमाश सोलंकी की पैरवी करने के लिए कार सवार आरोपी शुक्रवार शाम को सराफ के घर पहुंचे थे। इसका खुलासा मक्खनपुर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद किया है। पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला तुर्किया निवासी अपाचे सवार बदमाशों ने ज्वेलर्स जीतेश की 27 मार्च की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 10 अप्रैल को घटना का खुलासा करते हुए प्रवीण निवासी नगला अनूप थाना जसराना तथा सौरभ सोलंकी निवासी कासगंज जिले के थाना सिढपुरा के गांव सरावल को गिरफ्तार किया था।
सौरभ और उसका साथी प्रवीण वर्तमान में जिला जेल में बंद है। जीतेश के परिवारीजनों द्वारा सौरभ के खिलाफ गवाही न देने के लिए शुक्रवार शाम को दिनेश निवासी बालाजी पुरम हाईवे मथुरा, राकेश थरौरा थाना सैपऊ हाथरस और ओमवीर निवासी जेवड़ा मक्खनपुर पहुंचे थे। इस पर पीड़ित पक्ष की सूचना पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेने के साथ ही उनके खिलाफ जीतेश के भाई आलोक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष मक्खनपुर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।