फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने युवक पर दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। चित्रकूट की महिला ने कस्बे के युवक पर अश्लील फोटो व वीडियो बनाने के साथ दुष्कर्म, जेवर ले जाने तथा मारपीट कर जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पता चला है कि महिला करीब डेढ़ साल पहले सपा सरकार के एक पूर्व मंत्री और करीबियों पर भी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। 
विज्ञापन

 
तहरीर के मुताबिक, पारिवारिक कलह के चलते 12 साल से पति से अलग रह रही महिला के तीन बच्चे हैं। 2015 में एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताकर उसे झांसा दिया। फिर शादी का झांसा दे दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना लिया। युवक उसे अपने घर राठ भी लाया।

आरोप है कि युवक उसके जेवर चुरा ले गया।  शनिवार को आरोपी के घर पहुंची तो गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने युवक, माता-पिता, पत्नी और एक साथी के नाम रिपोर्ट लिखी है। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उधर, आरोपी पक्ष ने भी महिला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि कई बार उसे धमका चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें