फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी सुनकर लौट रहा था, कर दी हत्या

Tue, 31 Jan 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव किरणकी में रविवार शाम एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में परिजनों की ओर से पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है, जिनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। युवक की हत्या क्यों की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार गंाव किरणकी निवासी दीन मोहम्मद ने बताया कि उसके सात बेटे हैं। दूसरे नंबर का बेटा जमील शादीशुदा है। वह चिनाई का काम करता था। रविवार सुबह वह गांव के ही युवकों के साथ पांच किलोमीटर दूर स्थित गांव सिलानी में आयोजित रागिनी कार्यक्रम देखने गया था। दोपहर करीब 2:00 बजे वह अन्य साथियों के साथ सिलानी से गांव के ही खुर्शीद व अन्य के साथ वापस आ रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर इनके बीच कहासुनी हो गई।


गुस्साए आरोपी खुर्शीद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को सड़क से करीब डेढ़ एकड़ दूर सरसों के खेत में डाल दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शाम को करीब सात बजे शव मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने रविवार देर रात मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी महेश कुमार के अनुसार, इस मामले में गांव के ही पांच आरोपियों खुर्शीद, इब्राहिम, ईस्सर, अब्बास, कमरू को नामजद किया गया है। जिनमें से खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन



एसीपी ब्रह्म सिंह ने बताया कि सोहना पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर गांव किरणकी के ही रहने वाले पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें