पाकिस्तान के लाहौर में पंचायत के अजीबो-गरीब फैसले के बाद गर्भवती युवती ने आत्महत्या कर ली। 20 साल की शादीशुदा पीड़िता ने खुद को आग लगा ली। अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक पांच महीने पहले पंचायत के आदेश के बाद पीड़िता का रेप किया गया और इसके चलते वो गर्भवती भी हो गई।
बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप था और बदले की कार्रवाई पर अमल करते हुए पंचायत ने युवती से रेप का फैसला सुनाया गया। पंचायत ने छेड़छाड़ का शिकार हुई नाबालिग लड़की के परिजन को आदेश दिया कि वह अपना बदला लेने के लिए आरोप में घिरे व्यक्ति की बेटी का रेप कर सकता है। चौंका देने वाली बात है कि पिता के अपराध की सजा बेटी को दी गई और किसी ने प्रतिरोध नहीं किया।