पांवटा में झपटमार बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। शॉपिंग करने पहुंचीं दो युवतियों के पर्स दिन दहाड़े में छीन लिए गए। बस स्टैंड के समीप भीड़भाड़ वाले स्थल पर ही, दो बाइकर्स ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद दोनों युवतियां सहमी हुईं हैं। शनिवार को ग्राम भिपटवाड़ निवासी रेखा पुत्री कांशी राम तथा बेहड़ेवाला निवासी अश्वनी देवी पुत्री सतीश कुमार पांवटा बाजार में किसी विवाह के
लिए शापिंग करने पहुंचीं। कुछ खरीदारी कर ली थी। दोपहर करीब 12 बजे रेखा बस स्टैंड के समीप अपनी टूटी चप्पल ठीक करवाने को रुकी। अपनी सहेली अश्वीन को पर्स व सामान का लिफाफा पकड़ा दिया। बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा चौक की तरफ से एक बाइक तेज रफ्तार से पहुंचा। बाइक चालक ने हेलमेट लगाया था।