फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में घास काटने गए बुजुर्ग की हत्या

Sun, 29 Jan 2017 12:10 AM IST
बस्ती/ ब्यूरो
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुबौलिया। थानाक्षेत्र के जोगहटा निवासी रामअवतार (60) की बांस से पीट कर हत्या कर दी गई। शव गेहूं के खेत में मिला है। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ के बाद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 जोगहटा गांव के रामअवतार शनिवार दोपहर तीन बजे खेत में घास काटने गए थे। इसी बीच नशे की हालत में पहुंचे क्षेत्र के सिंहाराजा गांव के संतोष कुमार सिंह पुत्र जिलेदार ने रामअवतार के घर जाकर बताया कि उसने रामअवतार को बांस से पीट-पीट कर मार डाला है। इतना सुनते ही गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद परिवार वाले गांव के लोगों के साथ खेत की ओर भागे। वहां पहुंचकर देखा कि खेत में रामअवतार मृत पड़े हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और हत्या के आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों के अनुसार हत्यारोपी ने अपने साथ तीन और लोगों के घटना में शामिल होने की बात कही है। जो घटना के बाद भाग गए हैं। 
हमलावरों ने राम अवतार को मारने के बाद हाथ-पैर तक तोड़ डाले। इस मामले में पुलिस ने संतोष के साथ तीन अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें