फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में आ रहे माइक्रो आब्जर्वर की हार्टअटैक से मौत

Sun, 19 Feb 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वोट - फोटो : SELF
विज्ञापन
धरैचा पोलिंग स्टेशन पर तैनात माइक्रो आब्जर्वर व एसबीआई में कैशियर पद पर तैनात एक कर्मचारी की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताते हैं कि एसबीआई की सिधौली शाखा में तैनात कैशियर गोविंद शरण पांडेय की माइक्रो आब्जर्वर के पद पर सीतापुर विधानसभा के धरैंचा पोलिंग स्टेशन पर ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


लखनऊ के अलीगंज निवासी गोविंद शनिवार रात अचानक तबियत खराब हो गई। इस पर वह अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह वे ड्यूटी के लिए घर से सीतापुर रवाना हुए। बक्शी का तालाब पहुंचते ही उनकी तबियत अचानक फिर से बिगड़ गई।

उन्हें केजीएमयू ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने बताया गोविंद शरण की मृत्यु निर्वाचन ड्यूटी के दौरान नहीं हुई है। बैंक के मुख्य प्रबंधक अभय श्रीवास्तव द्वारा स्वास्थ्य खराब की जानकारी होने पर उनकी जगह ड्यूटी के लिए रिजर्व से प्रदीप जौहरी को तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें