फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप में कायल की लकड़ी ले जा रहे 4 गिरफ्तार

Sun, 19 Feb 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली घाटी में वन विभाग के कर्मचारियों ने अवैध तस्करी कर लकड़ी ले जाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। नाचन वन विभाग ने सुरांडी डीपीएफ में शनिवार देर रात एक जीप में अवैध रूप से तस्करी कर ले जाए जा रहे कायल के ताजा पेड़ के 8 ठेले बरामद किए हैं। वन विभाग की टीम ने चालक समेत चार तस्करों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर अवैध लकड़ी समेत जीप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएफओ नाचन टीआर धीमान ने कायल की अवैध लकड़ी पकड़ने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार वन विभाग ने गलयांडी देवधार के पास भूरनी नाला के समीप शनिवार देर रात नाका लगाया था। रात को वाहनों की चेकिंग के दौरान जब सामने से आ रही एक जीप नंबर एचपी 32 ए 2624 को वन विभाग की टीम ने तलाशी के लिए रोका तो उसमें कायल के ताजा पेड़ के आठ ठेले बरामद किए।

पकड़े गए वन काटुओं की पहचान लाल चंद, लाल सिंह निवासी जगोही, गुलाब सिंह द्रोभलू और रविंद्र कुमार गलयांडी के रूप में हुई है। वन विभाग की टीम में वन परिक्षेत्राधिकारी नाचन पीयूष शर्मा, वन रक्षक तांदी बीट श्रीकांत समेत अन्य वनकर्मी मौजूद थे। विभाग ने जीप और लकड़ी को वन मंडलाधिकारी कार्यालय परिसर नाचन पहुंचा दिया है। डीएफओ नाचन टीआर धीमान ने कहा कि सुरांडी डीपीएफ में वन काटुओं ने कायल का जो पेड़ काटा है उसके संदर्भ में केस दर्ज कर लिया गया है। पकड़ी गई अवैध लकड़ी की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें