फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह से परेशान दंपति ने निगला जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Sat, 09 Apr 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : file photo
विज्ञापन
गांव दूबलधन निवासी दंपति ने परिवार में चल रहे कलह के कारण बुधवार की शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया। दंपति धर्मबीर व सुंदरी दोनों शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर गुड़गांव रोड पर स्थित किलोई गांव में के खेतों में इस घटना को अंजाम दिया। खेतों में इन्हें तड़पता हुआ देखकर राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति को झज्जर सिविल अस्पताल में लेकर आई। लेकिन महिला ने तब तक दम तोड़ दिया और पुरुष की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने पुरुष की हालात देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी दंपति बेरी थाने के अंतर्गत आने वाले गांव दूबलधन के रहने वाले हैं। वीरवार को बस में सवार होकर गुड़गांव से झज्जर आए थे। बाद में वह कलाई गांव के पास उतर गए और इन दोनों ने वहीं पर खेतों में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हालत बिगड़ती देखकर राहगीरों ने तुरंत ही इसकी सूचना पास की दुलीना पुलिस चौकी में दी। बाद में पुलिस ही इन्हें उपचार के लिए झज्जर अस्पताल लेकर आई। लेकिन यहां पहुंचते ही महिला सुंदरदेवी ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके पति धर्मबीर को स्थानीय चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद यहां झज्जर के सामान्य अस्पताल पहुंचे उनके कुछ परिचितों ने बताया कि जहर निगलने वाले दंपति के बेटे की शादी गुड़गांव के दौलताबाद में हुई है। यह दंपति अपने बेटे के ससुराल वालों से ही काफी परेशान थे। उन्होंने इसी परेशानी के चलते ही जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने की आशंका जताई है। उधर पुलिस अपनी पत्नी के साथ जहर निगलने वाले धर्मबीर के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि उसके बयान पर ही अगली कार्यवाही हो सके।

राजेश, दुलीना चौकी प्रभारी ने बताया कि कलोई के ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि खेतों में एक दंपति तड़प रहा है पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सामान्य अस्पताल लाया गया। सुंदरदेवी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था और धर्मबीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक  रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें