फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खुर्द-बुर्द करने से रोकने पर पत्नी और बेटे की हत्या

Thu, 05 Oct 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, जसपुर
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
ग्राम पतरामपुर में जमीन खुर्द-बुर्द करने से रोकने पर एक किसान ने घर में सो रही पत्नी और बेटे की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन


मां-बेटे की चीखें सुनकर बचाव को आईं बेटियों को भी चाकू मार दिए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

एसएसपी ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। मृतका के भाई ने अपने बहनोई के खिलाफ बहन और भांजे की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के ग्राम गोबदवाला निवासी मोहन सिंह पुत्र रामकुंवर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बहन सुनीता देवी की शादी 19 साल पहले पतरामपुर (काशीपुर) निवासी भजन सिंह पुत्र रामसरन सिंह के साथ हुई थी। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। इस बीच भजन सिंह नशे के लिए संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने लगा।

सुनीता देवी और बेटे जॉनी समझाने का प्रयास करते तो उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज करता था। बुधवार रात भी इसी बात पर उसने सुनीता देवी और पुत्र जॉनी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बीचबचाव के लिए आई पुत्री राधा और मन्नो पर भी जान से मारने की नीयत से चाकू से वार किए। शोर होने पर आए ग्रामीणों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ईएमओ ने सुनीता और जॉनी को मृत घोषित कर दिया। 

दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। साथ ही हत्यारोपी भजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने पतरामपुर क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से पूछताछ की। आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति का बताया गया है। मृतका सुनीता अपने पीछे दो बेटियों राधा (15), मन्नो (14), तथा पुत्र मोनी (13) को छोड़ गई है। 
विज्ञापन


मामला प्रथम दृष्ट्या जमीनी विवाद का लग रहा है। आरोपी भांग और चरस का नशा करता है। जमीन को लेकर उसका अपनी पत्नी से कई बार झगड़ा हुआ था। बेटा अपनी मां का पक्ष लेता था। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर भी शक हो गया था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 
- राजेश भट्ट, सीओ, काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें