फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में पति ने उठाया ऐसा कदम

Thu, 05 Oct 2017 10:45 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
कैंप कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे 30 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार को गोली मारकर आत्महत्या की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। बुधवार को पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार के अनुसार, गांव फिरोजपुर झिरका निवासी प्रेमचंद ने शिकायत में कहा है कि उसके पुत्र दीपक की चार-पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन


लगभग 15 दिन पहले दीपक की पत्नी ने बेटी को जन्म को दिया है। दीपक पर अपना ट्रैक्टर व टैंक है। इससे वह शौचालयों के टैंक को खाली करने का कार्य करता था। दीपक लगभग दो वर्ष से अपनी पत्नी को लेकर कैंप कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। मंगलवार की रात को दीपक का अपनी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इससे दीपक पत्नी कमरे से बाहर आकर बैठ गई। जिसके कुछ देर बाद दीपक की पत्नी को जोरदार आवाज आई और उसने अंदर जाकर देखा तो दीपक मृत पड़ा था और उसे गोली लगी हुई थी।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टि से लगता है कि दीपक स्वयं अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कुछ साफ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें