फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरा रहा प्यार तो 'लव बर्ड्स' ने उठाया ये खतरा

Fri, 15 Sep 2017 01:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रेमी
विज्ञापन
कहते हैं प्यार में इंसान के सोचने समझने की शक्ति कम हो जाती है। शायद यही वजह है कि प्रेमी युगल अगर मिल नहीं पाते, तो वे किसी भी तरह का खतरा उठाने को तैयार रहते हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला सामने आया है अलवर में। अलवर के राजगढ़ क्षेत्र के रहने वाले एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वो तो गनीमत रही अचेत अवस्था में पड़े इन दो प्रेमियों को ग्रामीणों ने देख लिया। गांव वालों ने उनके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजनों ने उन्हें अस्तपाल में भर्ती करवाया।

ग्रामीणों द्वारा दोनों को वहां से राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद गंभीर हालत के चलते दोनों को अलवर के लिए रैफर कर दिया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागवार गुजरा घरवालों का इनकार

अस्पताल में भर्ती युवती - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी युवक लड़के के चाचा अमर सिंह मीणा ने बताया कि उसका भतीजा खो दरीबा निवासी तारा सिंह मीणा व रामसिंहपुरा निवासी कविता मीणा का पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा है।

उन्होंने बताया कि तारा सिंह के बड़े भाई की शादी रामसिंहपुरा में हुई थी, जिससे लड़की के परिजनों द्वारा शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। शुक्रवार सुबह दोनों प्रेमी युगल खो दरीबा के समीप नदी के पास अचेत अवस्था में पड़े मिले जहां ग्रामीणों ने उन्हें देखा और परिजनों को सूचित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें