फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब की भट्ठियां नष्ट कीं, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पकड़ी शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जसवंतनगर (इटावा)। आबकारी और जसवंतनगर पुलिस रविवार सुबह की संयुक्त टीम ने कांशीराम कालोनी की कंजड़ बस्ती में छापेमारी की। एक दर्जन से अधिक घरों में कच्ची शराब बनते मिली। टीम ने सारी भट्ठियों को नष्ट कर दिया, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 13 लोग मौके से फरार हो गए। एक हजार लीटर से ज्यादा लहन पकड़ा गया है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली कि कांशीराम कालोनी की कंजड़ कालोनी में बड़े स्तर पर कच्ची शराब बनाई जा रही है। जसवंतनगर पुलिस को टीम में शामिल करते हुए रविवार सुबह कांशीराम कालोनी की कंजड़ बस्ती में दबिश दी गई। पुलिस देखकर भगदड़ मच गई। पुलिस ने घरों में तलाशी लेना शुरू किया। लगभग हर घर में तथा आसपास पतीले चढ़े थे। काफी मात्रा में लहन के डिब्बे मिले। पुलिस ने लहन और शराब की भट्ठियां नष्ट कीं। पुलिस को 150 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान चंदन पुत्र मुन्ना लाल निवासी गुलाबबाड़ी, राजेंद्र पुत्र रूप सिंह निवासी कंजड़ बस्ती तथा राजकुमार यादव पुत्र महेश राम निवासी नगला बरी थाना बैदपुरा को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी इंस्पेक्टर विमलेश कुमार ने बताया कि यह छापेमारी जारी रहेगी। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)व 60(2)के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके साथ 13 लोग मौके से फरार हो गए।
 इस दौरान विचित्र कुमार, अमित कुमार एवं ओमकार सिंह तथा आबकारी सिपाही धर्मेंद्र कुमार, आनंद कुमार, कोमल एवं थाना पुलिस की तरफ से थाना प्रभारी करमवीर सिंह, तालान उप निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक चिंतन कौशिक, उपनिरीक्षक राजेश कुमार व आरक्षी वीर बहादुर, निशांत ,आशीष ,वीर वल्लभ ,सचिन मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें