फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के कमांडेंट की कार से जेई घायल

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आगरा हाईवे स्थित सिविल लाइन थानाक्षेत्र के सुल्तानपुरा गांव के सामने मंगलवार सुबह सीआईएसएफ कमांडेंट की कार ने बाइक सवार बिजली विभाग के जेई को टक्कर मार दी। कमांडेंट ने ही जेई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कमांडेंट को कार सहित थाने ले गई, लेकिन बाद में छोड़ दिया। उधर, जेई को आगरा रेफर किया है।
विज्ञापन


सैफई थाना क्षेत्र के गांव उझियानी निवासी मान सिंह उदी बिजली सब स्टेशन में जेई के पद पर हैं। मंगलवार सुबह वे बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। सुल्तानपुरा गांव के सामने पीछे से आ रही सीआईएसएफ कमांडेंट रोहित कटियार की कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाए होने के कारण मान सिंह को सिर पर भी चोटें आईं हैं।  हादसे के बाद कमांडेंट ने कार रुकवाई और घायल को जिला अस्पताल ले गए।

इधर, जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी रावेद्र सिंह मौके पर पहुंचे और कमांडेंट और उनके ड्राइवर को थाने ले आए। लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। कमांडेंट रोहित कटियार ने बताया कि इस समय उनकी तैनात आसाम के जोरहाट में है। वे नोएडा से बीमार मां को देखने के लिए कानपुर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। उन्हाेंने बताया कि जेई फोन पर बात करते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें