फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और आल्टो की टक्कर में चार प्रधानाचार्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर मजखाली के पास बोलेरो और ऑल्टो में भिड़ंत होने से चार लोग घायल हो गए। बोलेरो अल्मोड़ा से रानीखेत को और ऑल्टो कार प्रधानाचार्यों को लेकर अल्मोड़ा मीटिंग में जा रही थी। घायलों को यहां राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां से उपचार कराने के बाद वह लोग लौट गए। इनमें से एक प्रधानाचार्य के हाथ में गंभीर चोटें आई है, वह उपचार के लिए हल्द्वानी चले गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार संख्या यूूके 01-9380 सुबह रानीखेत से प्रधानाचार्यों को लेकर अल्मोड़ा जा रही थी। इसी बीच मजखाली से दो मोड़ आगे बोलेरो संख्या यूके 01-टीए 3123 भी आ रही थी। बताया गया है कि दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भी वहां भीड़ लग गई।

हादसे में ऑल्टो कार में सवार राजकीय इंटर कालेज कालनू देहोली के प्रधानाचार्य जगत प्रकाश भट्ट, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला की प्रधानाचार्या विमला अधिकारी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनघट के प्रधानाचार्य कमलेश तिवारी और जीआईसी रधुलीपीपल के प्रधानाचार्य बीडी पंत घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर रानीखेत से पहुंचे कुछ शिक्षक घायलों को यहां राजकीय अस्पताल लाए। बताया गया है कि भिड़ंत के चलते प्रधानाचार्य कमलेश तिवारी के हाथ में गंभीर चोट आई है, उपचार को वह हल्द्वानी चले गए। अन्य प्रधानाचार्यों को मामूली चोटें आई थीं, उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। हालांकि मामले में किसी के खिलाफ फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें