कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काली पहाड़ी में खेत व खलिहान के बंटवारे को लेकर किसान को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
उधर मारपीट की दो अन्य घटनाओं में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। तहरीर के अनुसार पुलिस ने तीनों घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम काली पहाड़ी निवासी देवीदीन पुत्र राम स्नेही यादव का परिवार में खेत व खलिहान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि बाबूलाल ने अपने पुत्रों विजय व मंगल के साथ मिलकर देवीदीन को लाठी डंडे से पीट दिया। दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने बाबूलाल, विजय व मंगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
दूसरी घटना शहर के परमानंद चौराहे की है। कस्बा निवासी आकाश उपाध्याय का कचेहरी निवासी गोलू तिवारी से विवाद हो गया। जिस पर गोलू ने आकाश से मारपीट कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे आकाश के पिता जगदंबा प्रसाद ने गाली गलौज की गई।
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार कस्बा बाजार निवासी सुनीता पत्नी प्रभा कांत वर्मा ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामलों की जांच पड़ताल कर रही है।