फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग से खफा सगे भाई ने मार दी अपनी छोटी बहन

Tue, 07 Jun 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
भाई ने किया बहन का कत्ल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग से गुस्साए भाई ने रविवार रात लोहे के सरिये से सिर में वार कर बहन को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद हत्यारा भाई दीपक मौके से फरार हो गया। मामला ऊंचा गांव के प्रेम नगर का है।
विज्ञापन


पुलिस ने भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक के फूफा त्रिखा कॉलोनी निवासी अजयबीर सिंह ने बताया कि उसका साला हरपाल प्रेम नगर में अपने परिवार के साथ रहता है और कैंटर चलाता है।

पिछले कुछ दिनों से वह गुजरात गया हुआ था। परिवार में उसकी दो बेटी ज्योति और रोशनी और बेटा दीपक है। रोशनी (19) बीकॉम में पढ़ रही थी।

रोशनी का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था

मृतक के परिजन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
पुलिस को दी शिकायत में अजयबीर ने बताया कि रोशनी का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था। जिससे उसका भाई दीपक खफा था। इसको लेकर दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था।

रोशनी पांच जून को अपने कॉलेज से पेपर देकर फूफा अजयबीर के त्रिखा कॉलोनी स्थित घर आ गई। भाई से नाराज रोशनी घर नहीं जाना चाहती थी। लेकिन देर शाम दीपक बहन रोशनी को लेने अपने फूफा के घर पहुंच गया और बहन को जबरन घर वापस ले गया।

आरोप है कि घर ले जाकर उसने रोशनी को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनो कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

खून से लथपथ बहन को छोड़ दीपक फरार

ऑनर किलिंग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
गुस्साए भाई ने अपनी छोटी बहन के सिर पर लोहे के सरिये से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। खून से लथपथ बहन को छोड़ दीपक फरार हो गया।

सूचना मिलने पर फूफा अजयबीर मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल रोशनी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मृतका के भाई ने लोहे की रॉड से सिर पर वार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें