फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girl's self-murder

Sun, 05 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के पुलिस लाइन परिसर में शनिवार की दोपहर अपनी मौसी के घर आई बीमारी से तंग युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव निवासी श्यामलाल अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह अपनी पुत्री पूजा (20) के साथ गाजीपुर पुलिस लाइन में स्थानीय दमकल विभाग में फायरमैन के पद पर कार्यरत अपने साढ़ू सर्वदेव राम के घर आए हुए थे। पूजा का इलाज गांजीपुर के ही किसी डॉक्टर के यहां चल रहा था। शनिवार की दोपहर युवती की मौसी सुशीला देवी किसी काम से पड़ोस में गईं थीं। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटीं तो कमरे में घुसते ही उनके होश उड़ गए।

पूजा पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। यह देखते ही सुशीला शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने परिजनों से इस संबंध में पूछताछ की है। युवती किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। वह यहां उपचार कराने आई थी। बीमारी से तंग आकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें