फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने किया छेड़खानी का विरोध तो कार में खींचा, गैंगरेप के बाद सड़क पर फेंका

Fri, 19 May 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
 चार युवकों ने शुक्रवार रात चलती कार में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और नहर के पास फेंक कर फरार हो गए। बेहोश मिली युवती को लोगों ने सीएचसी मधुबन में भर्ती कराया। होश में आने पर युवती ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी।

 पीड़ित युवती के अनुसार शुक्रवार रात नौ बजे वह खेत जाने के लिए निकली थी। इस बीच कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। इस पर युवती ने उन्हें चप्पल दिखा दिया। तब कार सवार युवकों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया।
विज्ञापन


युवकों ने चलती कार में उसके साथ मुंह काला किया और उसे  नहर के पास फेंककर फरार हो गए। कुछ देर बाद युवती नहर के किनारे एक व्यक्ति के घर पहुंची और पानी मांगकर पीने के बाद बेहोश हो गई।
विज्ञापन


उसकी अस्त-व्यस्त हालत देखकर लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पानी के छींटे मारने पर युवती को थोड़ा होश आया। तब उसने लोगों को आपबीती सुनाई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें