फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में डूबा पॉलीटेक्निक का छात्र

Fri, 19 May 2017 11:02 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बरहज पीपा पुल पर डूबे छात्र की तलाश मे जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। सरयू तट पर बने पीपा पुल पर बाइक समेत पॉलीटेक्निक का छात्र नदी में गिर गया। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं लग सका। वह रिश्तेदार से मिलने बरहज जा रहा था। गोताखोर उसे तलाश रहे हैं। परसियां देवार के नकिहवां टोला निवासी रामदरश निषाद पंजाब में नौकरी करते हैं। उनका बेटा राजू साहनी पॉलीटेक्निक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनके पास रहकर तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


राजू कुछ दिनों पहले गांव आया था। शुक्रवार दोपहर में करीब एक बजे बाइक से रिश्तेदार से मिलने बरहज जा रहा था। पीपा पुल पर चढ़ने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल के रेलिंग में फंस गई और राजू नदी में गिरकर डूबने लगा। उसकी आवाज सुनकर लोग पुल की ओर दौड़ पड़े। जब तक मदद के लिए लोग पुल पर पहुंचते वह सरयू नदी में गुम हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश कराई। लेकिन पता नहीं चल सका। प्रभारी थाना निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज धारा के कारण कहीं पता नहीं लग पा रहा है। फिलहाल तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें