फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेकों में हिस्सेधारी के नाम पर पूर्व सरपंच से लाखों की ठगी, केस दर्ज

Thu, 17 Aug 2017 05:03 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
शराब ठेकों में हिस्सेदारी डालने के नाम पर पूर्व सरपंच से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया। गांव दादूमाजरा थाना बडाली आला सिंह जिला फतेहगढ़ साहिब के पूर्व सरपंच व कांग्रेस के ब्लॉक खेड़ा के प्रधान बलराम शर्मा से ठगी की गई। पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-70 निवासी दविंदर सिंह गिल पर केस दर्ज किया है। आरोपी पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी पर केस आईजी पटियाला जोन के आदेशों पर हुआ है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि यह मामला करीब चार से पांच साल पुराना है। उनके बेटे का साला किसी लड़ाई झगड़े में बुड़ेल जेल में बंद था। वहीं, पर बीजेपी के पूर्व स्व. नेता व दविंदर सिंह गिल भी बंद थे। जब वह वहां पर लड़के से मिलने जाते थे। इस दौरान आरोपी से उनकी मुलाकात हो गई।

इसके बाद जब दविंदर गिल व उनका रिश्तेदार जेल से बाहर आ गया तो दविंदर ने उसे अपने पास नौकरी पर रख लिया। साथ ही ठेकों से कैश कलेक्शन व अन्य कामों पर लगा दिया। इसी बीच ठेकों की नीलामी होने थी तो आरोपी ने उन्हें कहा कि अगर वह उसमें हिस्सेधारी से बढिय़ा मुनाफा होगा। लेकिन इसके बाद वह आरोपी की बातों में आ गए। साथ ही ठेकों में निवेश करने के लिए लाखों रुपये उसे दे दिए।
विज्ञापन


इसके बाद न तो आरोपी न तो उनकी हिस्सेदार बनाया और न ही पैसे वापस किए। वह काफी समय तक इसके लिए संघर्ष करते रहे। आखिर में उन्होंने आईजी पटियाला को शिकायत दी। इसके बाद मामले की डीएसपी आपरेशन पटियाला की तरफ से मामले की पड़ताल की । जिसके बाद केस दर्ज करने की प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें