पुरानी करेंसी के साथ पकड़ा गया एयरफोर्स जवान
सोनौली। भारत नेपाल सीमा पर श्यामकाट के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे स्लोवानिया नागरिक को एसएसबी ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास वीजा नहीं था। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
बुधवार की रात ग्यारह बजे कोतवाली क्षेत्र की पगडंडियों पर एसएसबी के जवान गश्त कर रहे थे। उसी समय घने कोहरे का लाभ उठाते हुए एक विदेशी नागरिक भारत में प्रवेश कर रहा था। एसएसबी जवानों ने रोक कर उसकी तलाशी ली और उसके कागजात की जांच की। उसके पास वीजा नहीं था।
एसएसबी की पूछताछ में उसने अपने को स्लोवानिया के ड्रेलिसिटी सोरिवोरी निवासी रोबर्ड डोकल फोविरावा बताया। उसने बताया कि भैरहवां में कुछ लोगों ने नेपाल के सेमरपानी गांव के रास्ते भारत में आसानी से प्रवेश की सलाह दी थी। प्रभारी कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए विदेशी नागरिक के पास वीजा नहीं था। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।