ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकडे़ गए चोरों के पास से तीन लाख रुपये के जेवर भी बरामद किए। इनमें से दो आरोपी उत्तराखंड के निवासी बताए जा रहे हैं।
शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष हरिशंकर, क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय कुमार सिंह, एसआई राजा भइया ने फोर्स के साथ उरई स्टेशन के समीप घूम रहे पांच संदिग्धों को पकड़ लिया। मोहम्मद अकील पुत्र अकलीम खां निवासी मजरा अक्का भीकनपुर थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद, आबिद अली पुत्र फत्तन निवासी शाहपुर थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद, मोहम्मद कासिम पुत्र रफीक निवासी हमीदाबाद थाना विलासपुर जिला मुरादाबाद, नईम पुत्र कलुआ निवासी कुंडा चौराहा जनपद ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड), इकरार पुत्र जमील निवासी कुंडा थाना कुंडा जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड)शामिल हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस ने चोरी किए गए सोने चांदी के तीन लाख रुपये के जेवरात बरामद कर लिए। आरोपियों ने पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल भी बरामद किए हैं।इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए चोर अंतर्राज्जीय गिरोह के सदस्य बताए जा रहे है। इसका सरगना अकील पुत्र अकलीम निवासी मजरा अक्का भीकनपुर जिला मुरादाबाद है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।