एक बार फिर से बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। आए दिन पिता अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाता है, बेबस पत्नी ने उसे सबक सिखाने के लिए गुपचुप तरीके से ऐसा कदम उठाया कि सभी लोग सन्न रह गए। पढ़िए पत्नी ने क्या किया।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से ये घटना सामने आई। बखिरा इलाके में पिता अपनी बेटी से आए दिन दुष्कर्म करता था। जानकारी होने पर मां ने गुपचुप तरीके से मेंहदावल के सीओ को शिकायती पत्र भेजा। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता पर दुष्कर्म और जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया।
पढ़ें:- पत्नी को बंधक बनाकर बेटी की लूटी आबरू, फिर किया कलेजा छलनी करने वाला घिनौना काम
महिला ने सीओ को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा कि उसका पति बेटी से आए दिन दुष्कर्म करता है। विरोध पर वह गाली गलौज करने के साथ ही मारता पीटता भी है। इसको लेकर कई बार घर में मारपीट की नौबत भी आ चुकी है। फिर भी वह नहीं मानता है और बेटी के साथ दुष्कर्म करता है।
पढ़ें:- घर में सो रही नाबालिग का अपहरण कर बनाया हवस का शिकार, आरोपी ने पहले की थी मां से दुष्कर्म की कोशिश
इससे परेशान होकर यह पत्र भेज रही हूं। सीओ मेंहदावल ने पत्र को संज्ञान में लेते हुए बखिरा पुलिस को केस दर्ज कर जांच का निर्देश दिया। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि शनिवार को आरोपी पर दुष्कर्म व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है, आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा।