फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर की पिटाई से क्षुब्ध दामाद ने पी डाई

Sun, 04 Dec 2016 12:19 AM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद की ससुर ने पिटाई कर दी।  वह नाराज होकर लौटा और डाई पीकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बक्सपुर गांव निवासी राजू प्रसाद साहू (28) की शादी हुसैनगंज थानाक्षेत्र के मिश्रामऊ गांव निवासी शिव प्रसाद की बेटी सुलेखा से हुई थी।

राजू के पिता भगवान दीन ने बताया कि तीन दिन पहले बेटा अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। हर दिन कोई न कोई बहाना बनाकर बहू टरकाती रही। वह करीब दो माह से मायके में रह रही है। इसके पहले भी बेटा ले आने के लिए जा चुका था। इस बार एतराज करने पर बेटे और ससुर शिव प्रसाद में विवाद हो गया। बेटे को उसके ससुर ने जमकर पीटा और अपमानित कर भगा दिया। ससुराल से लौटने के बाद बेटे ने तनाव में डाई घोलकर पी ली।
विज्ञापन


हालत खराब होने पर वे लोग परेशान हो गए। उसे लेकर चौकी पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चौकी इंचार्ज गोविंद देव मिश्रा ने बताया कि युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें