फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में संघर्ष

Sun, 04 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
विज्ञापन
संघर्ष में घायल हुए छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में दो घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट करने वाले छात्र मौके से फरार हो गए। दोनों पक्षों के दो छात्रों को पुलिस ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


किसान सेवक इंटर कॉलेज के छात्र गुटों में वर्चस्व को लेकर संघर्ष होता आ रहा है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ग्राम बाबूपूरा निवासी कक्षा 12 का एक छात्र साउथ पुत्र जमील और उसका साथी कादिर पुत्र नासिर ट्यूशन पढ़ने के लिए गंगोह रोड पर पहुंचा था। इसी दौरान कुछ स्कूली और बाहरी छात्रों ने उसके साथ चैन और बेल्टों से मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया।

 इसके बाद करीब दस बजे संजय चौक पर एक दुकान पर खड़े कक्षा 11 के छात्र कपिल पुत्र केशोराम निवासी ग्राम खुडाना को ग्राम बाबूपूरा के कुछ लड़कों ने डंडों और बेल्टों से पिटाई करते हुए उसका भी सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल और मारपीट के आरोपी एक छात्र को पकड़ लिया और थाने ले आए। जबकि अन्य 5-6 लड़के फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेंद्र यादव का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्कूल प्रधानाचार्य राजपाल सिंह का कहना है कि मामला स्कूल से बाहर हुआ है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें