फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी, नौकरी और प्रेम के नाम पर महिलाओं की इज्जत तार-तार

Mon, 24 Oct 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं। शादी का झांसा देकर एक किशोरी को बिन ब्याही मां बनाकर प्रेमी फरार हो गया। एक अन्य मामले में युवती को हवस का शिकार बनाने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। एक और मामले में पति से रूठ कर मायके लौट रही महिला के साथ उसके ही परिचितों ने दुष्कर्म किया तो नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती की इज्जत लूट ली गई।
विज्ञापन


केस एक: शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी को पड़ोस में रहने वाला मोहन करीब एक साल पहले शादी करने का झांसा देकर अपने साथ कानपुर ले गया था। किशोरी के मुताबिक वहां मोहन ने एक माह तक रखकर उसका शारीरिक शोषण किया और फिर वापस फरीदाबाद ले आया। यहां बदरपुर बॉर्डर पर किराये का कमरा लेकर किशोरी को रखा। इस दौरान किशोरी ने खुद के गर्भवती होने की बात कह मोहन को शादी करने के लिए कहा।

मोहन ने कहा कि जब वह बालिग हो जाएगी तभी शादी करेगा। पीड़िता बालिग भी हो गई लेकिन आरोपी ने विवाह नहीं किया। 25 सितंबर 2016 को पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया। पीड़िता का आरोप है कि अब मोहन उससे शादी नहीं करना चाहता। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 

केस दो: नौकरी के नाम पर दुष्कर्म

- फोटो : डेमो फोटो
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती कुछ दिनों से नौकरी तलाश रही है। इस दौरान उसकी मुलाकात राणा नाम के युवक से हुई। राणा ने खुद को बड़ी कंपनियों के बॉस का करीबी बता युवती को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। युवती के मुताबिक 16 अक्तूबर 2016 की शाम छह बजे राणा ने उसे फोन कर नौकरी के लिए किसी बॉस से मिलने को बड़खल मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। वह मेट्रो स्टेशन पहुंच गई। आरोप है कि राणा ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह सुधबुध खो बैठी। राणा उसे सूरजकुंड में किसी इमारत की तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट पर ले गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर युवती को वहां से भगा दिया। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 
 

केस तीन: प‌र‌िच‌ित ने ही ‌द‌िया धोखा

ओल्ड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता का 8 सितंबर 2016 को किसी बात पर पति से झगड़ा हो गया था। गुस्साई महिला पति के घर से मायके को जाने के लिए निकली थी। पीड़िता के मुताबिक वह ओल्ड चौक पर ऑटो से उतरकर पैदल ही घर की ओर जा रही थी। रास्ते में उसे पहले से परिचित आजाद और संदीप उर्फ लाल निवासी बड़ौली, पलवल मिल गए। दोनों ने उसे अपनी कार में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में संदीप ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया, जब उसे होश आया तो पाया कि आजाद उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। 

 
विज्ञापन

केस चार: शादी का ‌द‌िया झांसा

सारन थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय युवती अविवाहित है। पड़ोस में ही रहने वाला 32 वर्षीय कपिल युवती पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। आरोप है कि 15 अक्तूबर 2016 को कपिल ने युवती को शादी करने का झांसा दे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें