आनंद विहार इलाके के पांच सितारा होटल में शराब पीकर एक गेस्ट ने खूब हंगामा किया। स्टाफ से बदतमीजी के साथ उनसे मारपीट की। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक आनंद विहार स्थित पांच सितारा होटल में शुक्रवार तड़के 3.50 बजे दीपक नामक एक गेस्ट लॉबी में हंगामा करने लगा। उस समय लॉबी में कई महिला गेस्ट भी मौजूद थीं।
सिक्योरिटी एक्जीक्यूटिव शशिकांत शर्मा व स्टाफ रवि ने दीपक को रोकने का प्रयास किया तो वह लॉबी में पेशाब मेहमानों के सामने पेशाब कर दिया। सिक्योरिटी सुपरवाइजर धर्मेंद्र वहां पहुंच तो आरोपी कहने लगा कि उसके कई एमएलए व जज जानकार हैं, वह होटल बंद करवा देगा।