फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा पुलिस ने मारा कांशीराम कालोनी में छापा

Fri, 13 Oct 2017 12:00 AM IST
kannauj
विज्ञापन
कोतवाल से जानकारी करते इटावा के एसएसआई विष्णुदत्त। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छिबरामऊ। इटावा शहर से अपहृत कर लाई गई किशोरी की तलाश में गुरुवार को इटावा पुलिस ने कांशीराम कालोनी में छापा मारा। देर शाम तक चली छापेमारी में पुलिस को किशोरी और आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इटावा पुलिस के साथ किशोरी की मां भी आई थी।  
विज्ञापन


गुरुवार को इटावा सदर कोतवाली के एसएसआई विष्णुदत्त पुलिस बल के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास को बताया कि इटावा शहर के मोहल्ला रामगंज ढाल निवासी एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था कि कांशीराम कालोनी छिबरामऊ निवासी आदिल पुत्र अनवर वारसी उर्फ टुइयां, अनवर वारसी, सितारा देवी, कयूम वारसी, कासिम, आशिया व सोनी नाबालिग पुत्री को अपहृत कर ले गए हैं। 21 अगस्त को इस मामले की रिपोर्ट इटावा सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है।

सर्विलांस पर आरोपियों की लोकेशन छिबरामऊ के कांशीराम कालोनी में मिली। पुलिस ने जब दबिश दी, तो वहां भी कोई नहीं मिला। इसके बाद आदिल के कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। देर रात इटावा पुलिस बैरंग लौट गई। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें