फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को सबक सिखाने के लिए दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की बेटी बनी अपराधी

Mon, 24 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पति को सबक सिखाने के लिए एक महिला को बदमाशों की जरूरत थी, लेकिन बदमाशों को सुपारी देने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। रुपये इकट्ठा करने के लिए वह अपराधी बन गई। एक सहयोगी के साथ मिलकर वह दिल्ली विश्वविद्यालय इलाके से लोगों का मोबाइल लूटने लगी। महिला बिना नंबर प्लेट की होंडा ब्रिओ कार में सवार होकर लोगों से जरूरत बताकर बातचीत करने के लिए उनका फोन लेती थी और फिर कार समेत फरार हो जाती थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महिला दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की बेटी है। एक पखवाड़े से इस तरह की लगातार हो रही वारदात के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और शनिवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी 30 वर्षीय महिला को उसके सहयोगी नीरज (30) के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों कार से वारदात करने के लिए जा रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 11 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। वहीं, इनके पास से 10 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद हुई है।

डीयू से है स्नातक, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है। महिला शादीशुदा है और उसका 8 साल का एक बेटा भी है। पति से महिला के तनावपूर्ण संबंध हैं। वह अपने पति को सबक सिखाना चाहती थी, लेकिन बदमाशों को सुपारी देने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। रुपये जुटाने के लिए वह सहयोगी नीरज के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने लगी। इनका मकसद मोबाइल बेचकर रुपये इकट्ठा करना था।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी  नीरज भी डीयू से स्नातक है। वह शादीशुदा है और उसकी पांच साल की बेटी है। उसके अपनी पत्नी से संबंध अच्छे नहीं हैं। पुलिस के सामने नीरज ने दावा किया है कि वह दुकानदारों को खिलौना सप्लाई करता है। आरोपी महिला के संपर्क में आने के बाद वह वारदात को अंजाम देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें