फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज राणा मर्डर में एक और गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने मनोज राणा मर्डर के एक और आरोपी अलीम को उसके घर से दबोच लिया है।
विज्ञापन


22 जुलाई को नई बस्ती निवासी मनोज राणा का घर के पास ही एक दुकान पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। मनोज के पिता रघुराज राणा ने नगर पालिका बिजनौर के सभासद सार्थक चौधरी रिक्की व मोहल्ला चाहशीरी  निवासी अलीम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 28 सितंबर को मुठभेड़ के दौरान मेठर जिले के मवाना थाने के गांव निलौहा निवासी अनुभव व मुजफ्फरनगर के गांव तितावी निवासी रूपक उर्फ राहुल को दबोचकर इस मर्डर का खुलासा किया था। अनुभव ने पुलिस को बताया कि बिजनौर निवासी वरुण के साथ मिलकर उसने व बुलंदशहर जिले के अमित ठाकुर ने मनोज राणा का मर्डर किया था। इस मर्डर में अरुण कबाड़ी, बंटी भी शामिल रहे।  पुलिस मर्डर में शामिल बाकी लोगों की तलाश में जुटी थी। अरुण कबाड़ी और वरुण ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके अलावा मर्डर में शामिल कोई और आरोपी नहीं पकड़ा गया। पुलिस ने रविवार को अलीम को उसके घर से दबोच लिया। पुलिस से पूछताछ के दौरान अलीम ने अपने को बेकसूर  बताया। पुलिस ने अलीम को कोर्ट  में पेश किया। वहां से उसे जेल        भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें