फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनी! कार से बरामद हुए सूटकेस में मिला कांग्रेस नेता के रिश्तेदार का शव

Sun, 19 Mar 2017 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
सूटकेस में शव
विज्ञापन
चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली में सूटकेस से कुछ ऐसा बरामद हुआ, जिसे देख कर पुलिस के भी हांथ पांव फूल गए। मोहाली के 3बी2 में एक गाड़ी में रखे सूटकेस में शव बरामद हुआ है। शव की पहचान एकम ढिल्लों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजित इंदर सिंह मोफर का रिश्तेदार था। इसी कार में रखे सूटकेस से शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस को मोहाली फेज 3बी1 की कोठी नंबर 116 के सामने एक कार से शव बरामद हुआ है। शव एक सूटकेस मैं छुपाया गया था। यह सूटकेस गाड़ी की डिक्की में रखा गया था। हांलाकि मृतक की पत्नी फरार बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचे और सूटकेस को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसमें युवक का शव काटकर डाला गया था। बहरहाल, पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचा दिया है। और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें