शख्स मौत से आहत परिजन विरोध करते हुए
- फोटो : ANI
हैदराबाद के एक पुलिस स्टेशन में ही एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है। एएनआई की खबर के मुताबिक शख्स की इस हालत की वजह से घर वाले बेहद नाराज हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस स्टेशन के अंदर उनके बेटे को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया और यही वजह उनके बेटे की मौत का कारण है।
परिजनों के साथ लोग भी पुलिस स्टेशन पहुंच गए और पुलिस प्रशासन का विरोध करने लगे। शख्स की मौत के बाद पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।
Hyderabad: Man allegedly killed inside a police station last night, family alleged that he was tortured by the police, protest outside PS. pic.twitter.com/CpWNpO3Xit— ANI (@ANI_news) March 19, 2017