थाना क्षेत्र के काशीपुरा गांव में नहर की मोड़ के पास बाइक से आ रहे दो ग्रामीणों को बदमाशों ने तमंचा लगाकर रोक लिया। इसके बाद निर्वस्त्र कर बेल्टों से जमकर पिटाई की। साथ ही 3500 रुपये दो मोबाइल और पांच हजार रुपये की खरपतवार की दवा लूट ले गए। उसके बाद दानों का हाथ पैर बांधकर नहर किनारे फेंक गए।
जनपद झांसी के लारौनी निवासी गुमान और रामकिशुन हरपालपुर से खरपतवार की दवा खरीदकर वापस घर जा रहे थे। तभी नहर की मोड़ के पास दो सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवारों को तमंचा लगाकर रोक लिया और पीटकर अधमरा कर दिया। उनके पास से 3500 रुपये, दो मोबाइल और पांच हजार रुपये की खरपतवार की दवा लूट ली।
बाद में हाथ पैर बांधकर नहर में फेंक दिया। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने दोनों किसानों के हाथ-पैर खोलपीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी, लेकिन लूटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।