फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर से नगदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

 बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने अटरा की ग्राम प्रधान के घर में धावा बोल दिया। चोर कमरे में रखा जेवरात व नगदी भरा बक्सा उठा ले गए। प्रधान पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन

अहिरोरी ब्लाक की ग्राम सभा अटरा की  रामदेवी पत्नी रामकुमार प्रधान हैं। उसका बड़ा पुत्र अनूप अहिरोरी से जिला पंचायत सदस्य है। ग्राम प्रधान व अन्य परिजन सोमवार को वैवाहिक समारोह में गए थे। घर में देवेंद्र व सुनील का परिवार था। रात में खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। मंगलवार  सुबह पांच बजे के करीब देवेंद्र की आंख खुली। उसके पास में रखा मोबाइल गायब था। इसी बीच उसकी नजर कमरे में रखे बक्से की तरफ गई। बक्सा गायब देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर अन्य परिजन मौके पर आ गए। होने पर उसने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर अन्य परिजनों की मौके पर आ गए। देवेंद्र ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि चोरों ने बक्से में रखी सोने की चेन, अंगूठी, एक हार, टाप्स, पायजेब,  एक लाख की नगदी पार कर दी। उसने गांव के सुरेंद्र, आशाराम, श्रवण, अशोक पर चोरी का आरोप लगाया। पुलिस ने चारों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें