फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 18 Jul 2016 10:46 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
देवरिया। हेतिमपुर हाईवे क्रास करने के दौरान गोरखपुर की तरफ जा रही बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। कसया प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन



रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बालकुआं गांव निवासी अशोक राव गांव में मुर्गी फॉर्म चलाते हैं। रविवार की आठ बजे के करीब वह बाइक से हेतिमपुर हाइवे क्रास कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इसी दौरान गोरखपुर की ओर जा रही बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद वह दूर जा गिरे। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए कसया पीएचसी पर भर्ती कराया। हालात गंभीर होने के बाद स्थानीय डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान अशोक राव उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रात दस बजे के करीब पत्नी निर्मला को घटना की जानकारी हुई तो वह बदहवाश हो गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पूरा परिवार बिखर गया। अशोक के ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी।

उनकी बेटी पूजा और प्राची छोटे बेटे राज राव पिता की मौत के बाद सदमे में हैं। सोमवार को शव लेकर गांव के लोग घर पहुंचे और हादसे में सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें