फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नामजद सहित दस लोगों पर मुकदमा

Mon, 18 Jul 2016 10:43 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
देवरिया। मामूली बात को लेकर कचहरी चौराहे पर वकील के बेटे पर हमला करने वाले दो नामजद सहित दस आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस अज्ञात हमलावरों की शिनाख्त में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वकील नाराज हैं। विवाद करने वाले आरोपी शहर में कई जगहों पर मारपीट कर चुके हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। रविवार की रात आठ बजे के करीब शहर के शिवमंदिर पर मनबढ़ों ने जमकर उत्पात मचाया।

कतरारी निवासी अधिवक्ता प्रेमशंकर मिश्र ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनका बेटा अखिलेश मिश्र रविवार को बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान रामनाथ देवरिया निवासी आकाश सिंह पुत्र आनंद सहित आठ से दस लोगों ने बाइक ओवरटेक के विवाद में उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


अखिलेश भागकर शिव मंदिर में पहुंचा। इस दौरान आरती कर रहे पुजारी ने बीचबचाव की कोशिश की। मनबढ़ों ने उनको धक्का देकर गिरा दिया। आरोप है कि भागते समय मनबढ़ों ने कट्टे से फायरिंग की।

स्थानीय लोगों के विरोध के कारण आरोपी मौके से भाग निकले। इस दौरान उनकी बाइक मौके पर छूट गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच तेज कर दी। तहरीर के आधार पर दो नामजद सहित सहित दस लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। अज्ञात हमलावरों की पहचान का उनकी भी गिरफ्तारी  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें