फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से प्रेम विवाह करने पर बहनोई की गोली मार कर हत्या

Fri, 28 Apr 2017 11:21 PM IST
औरैया
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
बहन से प्रेम विवाह करने पर भाई ने बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर सरेबाजार दिनदहाड़े हुई हत्या से हड़कंप मच गया। दुकानों के शटर गिर गए। पुलिस ने तमंचा लहरा रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार कर उसे थाने लाई। बहनोई के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।  
विज्ञापन


अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव रजुआमऊ निवासी राजीव कुमार ने साल भर पहले गांव की ही पिंकी से कोर्ट मैरिज की थी। इससे पिंकी के परिजन राजीव से रंजिश रखते थे। शादी के बाद से राजीव पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर प्राईवेट नौकरी करता था।

बुधवार को राजीव बोडेपुर निवासी अपने मामा के लड़के की शादी में शामिल होने आया था। शुक्रवार दोपहर वह बोडेपुर से अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एक रिश्तेदार को लेने आया। स्टेशन रोड पर ही युवती के भाई पवन सिंह ने उसे घेर लिया और कनपटी पर तमंचा रख फायर कर दिया।
विज्ञापन


गोली लगने से राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। पवन ने दबंगई दिखाते हुए बाजार में भी तमंचा लहराया। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर पवन तमंचा लहराते हुए भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। राजीव के भाई आशुतोष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हत्या के बाद पुलिस पर भी झोंके फायर
युवक को गोली मारकर हत्या करने के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी पवन ने भीड़ पर भी फायर करने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एसओ अछल्दा अखिलेश यादव ने आरोपी से अपने को पुलिस के हवाले करने के लिए कहा। इस पर आरोपी पुलिस पर फायर झोंकते हुए भागने लगा। इस पर एसओ ने फोर्स को पैर में गोली मारने के आदेश दिए। कारतूस खत्म होने पर जब आरोपी की ओर से फायर बंद हुआ, तब पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया।
..................
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मृतक युवक के ननिहाल बोडेपुर में घटना के बाद कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सभी परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। शादी की तैयारियां धरी रह गईं। ननिहाल में मृतक के मामा के लड़के की शादी थी।

बहुत समय से कर रहा था इंतजार
राजीव ने पिंकी से कोर्ट मैरिज की थी। इससे नाराज भाई पवन ने राजीव को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से राजीव पिंकी के साथ दिल्ली में रहने लगा। पवन बहुत समय से राजीव का इंतजार कर रहा था।  उसे पता चला कि राजीव बोडेपुर गांव में मामा के यहां शादी में आया है तो उसने घात लगाकर गोली मार दी।

बीजेपी कार्यकर्ता पर हत्या कराने का आरोप
मृतक के भाई आशुतोष ने बीजेपी कार्यकर्ता पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी युवक और बीजेपी कार्यकर्ता एक साथ रहते हैं। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। इससे बीजेपी कार्यकर्ता भड़क उठे। दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने थाने पहुंचकर बीजेपी कार्यकर्ता को निर्दोष बताया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें