फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म

Fri, 28 Apr 2017 11:18 PM IST
औरैया
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने छह साल की मासूम को अपने घर की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के देर तक घर न पहुंचने पर मां तलाश करते हुए पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार की छत पर पहुंची।
विज्ञापन


यहां बच्ची को लहूलुहान देखकर वह सन्न रह गईं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पीट दिया। इसके बाद थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

गुरुवार को सायं लगभग 4.30 पर स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई छह वर्षीय मासूम को गांव का ही 22 वर्षीय युवक रविशंकर उर्फ रिंकू पुत्र दीनदयाल अपने घर की छत पर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बच्ची के देर तक घर वापस न लौटने पर मां तलाश करते हए रिश्तेदार के घर पहुंची।  मां की नजर अचानक पास में दीनदयाल के घर की छत पर पड़ी। यहां बच्ची लहूलुहान मिली। मां ने पुलिस को सूचना दी। 

थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। वहीं ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर मारपीट करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पीड़ित माता-पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर बच्ची को डाक्टर परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। युवक को पास्को एक्ट में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें