फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से टकराई बाइक, तीन मरे

Fri, 17 Nov 2017 12:29 AM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा/लमौरा। बेलाताल लमौरा मार्ग पर दूल्हा देव चबूतरे के पास बाइक और पिकअप की सीधी भिड़ंत में महिला समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 


थाना पनवाड़ी के ग्राम नेकपुरा निवासी हरिश्चंद्र (60) पुत्र रामचंद्र, मसूदपुरा निवासी शिववती (55) पत्नी इंदल राजपूत सहित तीन लोग एक बाइक से लमौरा गांव की ओर जा रहे थे। तभी बेलाताल लमौरा गांव के बीच दूल्हा देव चबूतरे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में बाइक से उछले तीनों लोग तालाब के किनारे घाट पर लगे खंडा पत्थरों पर गिरे। जिससे सिर पर चोट आने के कारण तीनों की घटना स्थल पर मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों की जेब में  मिले मोबाइल व कुछ कागजों में लिखे नंबरों के आधार पर जानकारी कर हरिश्चंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी नेकपुरा के रूप में शिनाख्त हुई। गांव से आए ग्रामीणों ने मृतक महिला की शिनाख्त शिववती पत्नी इंदल राजपूत के रूप में की है।
विज्ञापन


बाइक चालक का आधा चेहरा कट जाने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें