फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोचा गया इनामी बदमाश

विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ पकड़ा गया ईनामी बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डकैती के मामले में फरार चल रहे इनामी अपराधी को शुक्रवार को पुलिस की टीम ने गांव नदौरा मोड़ पर दबोच लिया। पकड़े गए शातिर से डकैती के दौरान लूटी गई बंदूक भी बरामद हुई है।  
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाली गांव गौसिंगपुर निवासी प्राइवेट शिक्षक अजीत सिंह के घर पर 21 फरवरी की रात बदमाशों ने धावा बोल दिया था। वे यहां से नगदी और जेवर के अलावा लाइसेंसी बंदूक लूट ले गए थे। मामले पुलिस ने कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन घटना का मास्टरमाइंड जिला मैनपुरी थाना भोगांव के गांव भैंसरोली निवासी वीर सिंह शाक्य पुत्र विश्राम सिंह फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

इस पर पुलिस ने तीन हजार का ईनाम घोषित किया था। शुक्रवार को स्वाट प्रभारी महेंद्रनाथ त्रिपाठी और मोहम्मदाबाद कोतवाल राजेश पाठक को सूचना मिली कि गांव नदौरा मोड़ पर एक शातिर बदमाश बंदूक लिए कही जाने की फिराक में है। इस पर टीम ने छापा मारा। पुलिस की टीम ने आरोपी को बंदूक समेत दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की तो पुलिस को पता चला कि अजीत सिंह के यहां पड़ी डकैती में बंदूक को लूटा गया था। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी ने बताया कि वीर सिंह शाक्य लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस टीम को घोषित किया गया ईनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें