फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई ने दी अटल को दी विदाई

Fri, 24 Aug 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में अस्थि कलश के साथ चलते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों की भीड़ उमड़ी। शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यात्रा हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई। इस दौरान भारत माता की जय और अटल तेरा नाम रहेगा के नारे गूंजते रहे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बारिश के बीच दोपहर करीब 3:15 बजे शहरी विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक की अगुवाई में कलश यात्रा काशीपुर बाईपास रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी के सामने पहुंची। वहां पहले से एकत्र विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश के दर्शन के साथ ही अटल बिहारी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। 

मंत्री कौशिक ने कहा कि अटल जी हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, मार्गदर्शन हर भारतीय को हमेशा मिलता रहेगा। इसके बाद यात्रा के साथ कार्यकर्ता काशीपुर बाईपास, गांधी पार्क से होते हुए मुख्य मार्ग में रोडवेज बस अड्डे के सामने पहुंचे। जगह-जगह पर एकत्र लोगों ने श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


इसके बाद अस्थि कलश यात्रा चित्रशिला घाट रानीबाग के लिए रवाना हो गई। वहां पर जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश परिहार, सुरेश कोली, अनिल चौहान, विरेंद्र सिंह सामंती, विजय फुटेला, भारत भूषण चुघ, विकास शर्मा, महेंद्री शर्मा, अनीता बरेठा, सरोज चौहान आदि थे। 
  
काशीपुर/जसपुर/सल्तानपुर पट्टी। वंदेमातरम व भारत माता के जयकारों के बीच भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को काशीपुर से होकर गुजरी।  वहां प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, विवेक सक्सेना आदि थे। 

वहां से आवास विकास मोड़ तक करीब दो किमी की दूरी तक कार्यकर्ता कलश यात्रा के साथ चले। एमपी चौक पर एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ राजेश भट्ट आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। वहां भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, पूर्व मेयर उषा चौधरी, डॉ. गिरीश तिवारी, गुरविंदर चंडोक, गुरुबक्श बग्गा आदि थे। 

जसपुर में नादेही और ठाकुरद्वारा चुंगी के पास शिव राइस मिल पर पहुंचे अस्थि कलश रथ पर भाजपाइयों और जनता ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा रथ नगर के गांधी पार्क, ठाकुर मंदिर, गांधी आश्रम, कोतवाली रोड होता हुए सुभाष चौक पहुंचा। वहां पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, बलराम तोमर, डॉ. सुदेश, वीरेंद्र सिंह, प्रेम सहोता, मनोज पाल, सुरेंद्र सिंह, कमल चौहान, मीनाक्षी चौहान, ईओ फईम खां आदि थे।

उधर, सुल्तानपुर पट्टी में स्व. वाजपेयी के अस्थि कलश के दर्शन करने वालों में रोशन लाल तोमर, शिवकुमार गुप्ता, सर्वेश गोयल, नकुल अग्रवाल, जॉनी मौर्य, धर्मेंद्र सैनी, रामकुमार, देवेंद्र मौर्य, राजीव सैनी, गिरीश मौर्य, राजपाल सैनी, राजेश दिवाकर, दुष्यंत मौर्य, पवन आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें